NewPlantFromCutting ?
कटिंग से नए पौधे कैसे तैयार करें?
NewPlantFromCutting ? सबसे पहले तो ये देखना जरूरी है कि जो प्लांट आप तैयार करना चाहते हैं वो किस प्रकार की कटिंग से ग्रो हो सकता है। सेमी वुड टाइप की कटिंग से अच्छे बढ़ते हैं जैसे बोगेनविल, गुड़हल, चमेली, पारिजात आदि।
आज हम बात करेंगे सेमीवुड कटिंग लगाने के तरीके।
1.सेमीवुड कटिंग
1-जिस पौधे की कटिंग आप लगाना चाहते हैं उसे नाइट्रोजन युक्त उर्वरक देना बंद करे ठीक कटिंग लेने से 15 दिन पहले से।
2- कटिंग लेने से पहले शाखा को बहुत अच्छी तरह पानी से शावर करें।
3-सेमी वुड टाइप की कटिंग ले कम से कम 6-8" की जिसमें जितने ज्यादा नोड्स (जहां से पत्ती निकलती है) हो उतना अच्छा।
4-कटिंग में अगर चाहे तो कोई मार्किंग कर ले कि कौन सा हिस्सा नीचे का है..अक्सर गलतियां होती है और ऊपर वाले हिस्से को मीडिया में लगा दिया जाता है।
5- पेंसिल आकर की टहनी के नोड वाले भाग से कम से कम 1/2 इंच दूरी पर एक शार्प कट लगाये 45° कोण (/) में।
6-बेस्ट पोटिंग मीडिया (मिट्टी का मिश्रण) है 50% कोकोपीट+50% सैंड. अगर आप चाहें तो अनुपात कम या ज्यादा कर सकते हैं. अच्छे से 2 बार वॉश करके इस मिक्स को अगर पॉसिबल हो तो कड़ी धूप में सुखा ले या ऐसे ही इस्तेमाल करें.
6- पहले कलम (cutting) पर 2-3 ग्राम फफूंदनाशक मिला कर पानी में धो लें। मिक्सचर को टाइट पॉट में भर दें। 4-6" से ज्यादा बड़ा पॉट ना ले। ड्रेनेज होल बहुत अच्छे होने चाहिए।
7-मार्केट में रूटिंग हॉर्मोन मिलते हैं वो लीजिए या फिर डालचीनी+हनी या एलोवेरा जेल या सिर्फ शहद या डालचीनी..इसे कटिंग के निकले हिस्से पे लगाकर पॉटिंग मिक्स में कम से कम 1 नोड दबा दे। शीर्ष भाग में कोई कवकनाशी या एलोवेरा जेल लगा दे।
8-अच्छे परिणाम के लिए किसी पारदर्शी पॉलिथीन से ढक दे लेकिन सावधान से जैसे कटिंग ना हिले।
9- छाया वाली जगह में राखे जहां धूप न आती हो पर रोशनी रहती हो।
10-अगले 5-6 दिन पानी ना दे और अगर आपको लगता है कि अब मीडिया ड्राई हो गया है तो पोट को सावधान से उठाकर किसी बकेट में थोरा सा पानी भरकर उसमें रख दे..सिर्फ ड्रेनेज होल पानी में डब जाए इतना ही पानी लेना है..15 मिनट तक ऐसे ही रहने दे फिर हटा दे..मिट्टी को जितना पानी लेना होगा ले लेगी
11-कुछ ग्रोथ नजर आने पर एक्साइटेड होकर कटिंग को निकालकर देखने की कोशिश ना करें..टाइम लगता है ऐसी कटिंग को ग्रो होने में।पॉलीथीन में कुछ छोटे छोटे होल कर दे।
7-8 दिन के बाद (छेद करने के) ऊपर जो पॉलिथीन लगायी है उसे हटा दे सावधानि से... कटिंग हिलनी नहीं चाहिए। अवि छाया में ही राखे।
12- 30 दिनों के बाद अगर ग्रोथ नजर आने लगेगी अच्छी तो सुबह की 1-2 घंटे की धूप दीजिए।
13- 40-45 दिनों के बाद आपका नया पौधा दोबारा लगाने के लिए तैयार हो जाता है।
निवेदन -
शेयर करना चाहिए तो पोस्ट के लिंक को शेयर करें और अपने इस ब्लॉग को बड़ा होने में मदद करें।
धन्यवाद

Comments
Post a Comment