बोनसाई कैसे बनाएं ?How to Make A Bonsai tree or plant
बोनसाई एक कला है जिसमे आवश्यकता है धैर्य की और ऐसे पौधे चुनाव करने की जिसे आसानी से बोनसाई के रूप में विकसित किया जा सके।
वैसे एक कुशल बोनसाई मेकर किसी भी पौधे को एक बोनसाई के रूप में विकसित कर लेता है,पर आप जब शुरुवात करें,तो ऐसे पौधे का चुनाव करें जो हार्डी हो परन्तु लचीला हो जैसे: पीपल,बरगद,नीम,फाइकस,जेड,करौंदा आदि।
इसमें कई तरह के स्टाइल होते हैं,परन्तु अगर आप शुरुवात कर रहे हैं,तो आपको स्टाइल पे नही प्लांट को सर्वाइव कराने पे फ़ोकस करना होगा।
बोनसाई बनाने की समाग्री:-
कोई भी एक हार्डी प्लांट,
रेत+बजरी+ईंट के छोटे टुकड़े,
एक बोनसाई ट्रे नुमा ड्रेनेड पॉट,
विधि:-
बोनसाई बनाने के लिए सबसे पहले आप अपने पौधे को जमीन में लगाएँ,या गहराई वाले पॉट में लगाएँ,जिससे उस पौधे में रूट्स ज्यादा और तने मोटे होंगे।
जब आपके डिजायर आकृति देने लायक पौधा लगे,तो उसे सेलो पॉट में ट्रान्सफर करें।
यह पूर्णतः आपके कल्पनाओ का अकार होता है,इसलिए अपने कल्पनाओ के अनुसार इसे अकार देते रहें।
इसे निरन्तर अकार देने के लिए इसमें समय समय पे कटिंग/प्रूनिंग/ट्रिमिंग करके,वायरिंग मेथड भी अपनाई जाती है।
सावधानी:-
यह पौधे स्लो ग्रोथ लेते हैं,इनको फाइबर्स रूट्स (पतली) रूट्स में चलाना होता है,मोटे या टेप रूट्स काटना होता है,ऐसी स्थिति में रिपोट करते समय पतली रूट्स को ज्यादा से ज्यादा बचाने की कोशिश करें।
खाद:-
इसमें हमेशा ऑर्गेनिक ( गोबरखाद/वर्मी/पत्तों की खाद दी जानी चाहिए)
समय के अंतराल का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए,चूँकि यह छोटे से छिछले पॉट में होता है इसलिए इसे समय समय पे खाना देना आवश्यक है।
पानी:-
चूँकि यह सेलो पॉट में लगा होता है जिसमे मीडिया भी कम ही रहती है,पंरतु इसके पौधों के हार्डिनेस के अनुसार पानी का बेलेंस बहुत जरूरी है।
केयर:-
ऐसे सभी बोनसाई को हमेशा धुप में रखा जाना चाहिए,
समय समय पे इसकी ट्रिमिंग की जानी चाहिए।
अभी जुड़े हमारे इस ☝️ वेबसाइट से


Comments
Post a Comment